मंडी: हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति राज्य कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को मंडी में हुई संपन्न-राज्य अध्यक्ष डॉ. ओपी भूरेटा
Mandi, Mandi | Feb 5, 2024 इसकी अध्यक्षता समिति के राज्य अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. भूरेटा ने की। समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में नशे के खिलाफ जन जागरूकता पैदा की जाएगी तथा नीतिगत स्तर पर भी विरोध किया जाएगा। इसके लिए संगठन के स्तर पर एक कार्यशाला की जाएगी। जिसमें स्रोत व्यक्तियों की एक बड़ी टीम तैयार करके स्कूलों और गांव एवं शहरों के स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।