मंडी: राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता जूनियर में मंडी की महिला हाॅकी टीम रनर अप रही व सीनियर टीम तीसरे स्थान पर रही
Mandi, Mandi | Feb 5, 2024 महिलाओं की राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता में मंडी जिले में महिलाओं की जूनियर और सीनियर टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता में हाॅकी की जूनियर टीम रनर अप रही और सीनियर टीम तीसरे स्थान पर रही। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 1 फरवरी से 4 फरवरी तक हमीरपुर में आयोजित की गई थी। जूनियर वर्ग में प्रदेश की 6 टीमों ने भाग लिया।