मंडी: मंडी जिला में बारिश व बर्फबारी से 44 संपर्क मार्ग अवरुद्ध ,37 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप्प- मदन कुमार एडीएम मंडी
Mandi, Mandi | Feb 5, 2024 सोमवार को एडीएम मंडी मदन कुमार ने बताया कि मंडी जिला में पिछले कुछ दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। जिससे जिला के 44 संपर्क मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए हैं, इसके साथी 37 विद्युत ट्रांसफार्मर भी बारिश के चलते बंद पड़े हैं। जिनकी बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की है।