मवाना: दबंगों ने सीना गांव निवासी संदीप पर गाली-गलौज का विरोध करने पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से हुआ घायल, तहरीर दी
Mawana, Meerut | Jul 6, 2026 सोमवार को दोपहर 3:00 बजे मवाना थाने पर तहरीर देते हुए सीन गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह किसी कार्य से मीवा गांव जा रहा था। इस दौरान कुछ दबंगों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी । पीड़ित ने विरोध किया तो उसके ऊपर जानलेवा हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल की तहरीर लेने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।