कोडरमा: भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने जेजे कॉलेज को विनोबा भावे विश्वविद्यालय में रखने की मांग की
कोडरमा भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने झुमरी तिलैया कार्यलय मे मंगलवार को 12 बजे प्रेस वार्ता में कोडरमा के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में ही यथावत रखने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि गिरिडीह स्थित जे.सी. बोस विश्वविद्यालय से जुड़ने पर विद्यार्थियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे समय और पैसे की बर्बादी होगी।