प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में पेयजल व्यवस्था को मिली मजबूती, 568 बसावटों तक रोजाना 980 टैंकर ट्रिप से पहुंच रहा पानी
जिले में भीषण गर्मी के बीच आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग लगातार राहत एवं सुधार कार्य कर रहा है। विभाग के अनुसार जिले की 568 बसावटों तक प्रतिदिन 207 टैंकरों के माध्यम से करीब 980 टैंकर ट्रिप संचालित कर पेयजल पहुंचाया जा रहा है। टैंकर संचालन की निगरानी जीपीएस ट्रैकिंग, त्रिस्तरीय कूपन प्रणाली और उपखंड स्तरीय समितियों