रामगंजमण्डी: पातले पीर में दर्दनाक हादसा, बस ने जायरीनों को कुचला, गरीब नवाज कॉलोनी के 2 लोगों की मौत, 3 घायल
झालावाड़ जिले के पातले पीर में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के बीच पिकनिक मनाकर लौट रहे जायरीनों को एक बस ने टक्कर मार दी। हादसे में रामगंजमंडी की गरीब नवाज कॉलोनी निवासी करीब 4-5 युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। वहीं तीन घायल बताए जा रहे है। उनका झालावाड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है।