इटावा: इकदिल थाना पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई कर न्यायालय में किया पेश
Etawah, Etawah | Mar 3, 2024 इकदिल थाना पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा करते हुए महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ़ शांतिभंग की कार्रवाई की है। उ.नि. सालिगराम गौतम ने बताया कि कुसगवा बादशाहपुर में मार पीट कर रहे अरविंद पुत्र छक्कीलाल, धीरेंद्र पुत्र छक्कीलाल, गोविंद पुत्र दीनदयाल, वीरेंद्र पुत्र तुलसीराम, सुनीता पत्नी गोविन्द पर शांति-भंग में धारा 151 की कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।