इटावा: फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में लड़ाई-झगड़ा करते हुए 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Mar 3, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने रविवार को 2 अलग-अलग मामलों में लड़ाई-झगड़ा कर रहे 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मुलायम नगर निवासी दीपक कुमार, विजयनगर निवासी जयप्रकाश पाल व उनके भाई भुवनेश कुमार, विवेक कुमार और रामनगर निवासी शिवम भदोरिया को गिरफ्तार कर शांति भंग में धारा 151 की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।