इटावा: शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर बेटे ने की मां की हत्या, भरथना पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Mar 3, 2024 रविवार को SSP संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की 1 और 2 मार्च 2024 की रात को शराब के लिए रुपये देने से इनकार करने पर मां व बेटा विवाद हो गया। जिस पर बेटा हर्ष ने अपनी मां ऊषा देवी को चोट पहुचाई,जिससे उनकी म्रत्यु हो गयी। वहीं भतीजे की तरफ से मुकदमा दर्ज कर बेटा हर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।