इटावा: रेलवे स्टेशन इटावा पर मिला जहरखुरानी का शिकार हुआ व्यक्ति, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Mar 3, 2024 रेलवे स्टेशन पर मिला व्यक्ति फारुख हुआ था जहरखुरानी का शिकार। ग्वालियर से इटावा स्टेशन आते समय रास्ते में ट्रेन में अज्ञात व्यक्ति ने नशीला बिस्किट खिलाकर 1 मोबाइल, ₹12 हजार नकद व अन्य समान चुरा लिया था। पीड़ित को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाकर पुलिस को सूचना दे दी गई है। हैदराबाद में ट्रक ड्राइवर का काम करने वाला फारुख हैदराबाद से इटावा बच्चों के पास घर आ रहा था।