इटावा: इकदिल थाना पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, मेडिकल के बाद कोर्ट में किया पेश
Etawah, Etawah | Mar 3, 2024 इकदिल थाना पुलिस ने रविवार को हाईवे तिराहा से धर्मराज उर्फ कलुआ पुत्र राम प्रताप को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया धर्मराज उर्फ कलुआ को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 में चालान कर जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया हैं।