बैकुंठपुर: बैकुंठपुर के रेवतीथ स्टेडियम के भूमि पूजन से पहले विरोध, जमीन मालिकों ने लगाया आरोप
गोपालगंज : बैकुंठपुर प्रखंड स्थित रेवतीथ स्टेडियम के भूमि पूजन से पहले विरोध शुरू हो गया है। जमीन मालिकों ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन का जबरदस्ती अधिग्रहण किया गया है। उनका कहना है कि न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी दी गई। इसके बावजूद उनकी जमीन पर कार्य कराया जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।