महिदपुर: CCTV मेंटेनेंस के नाम पर अवैध वसूली करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, 5 महीने से चल रहा था पुलिस से बचकर 🚨🚓
उज्जैन जिले की महिदपुर थाना पुलिस ने अवैध वसूली, मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में लगभग 5 महीने से फरार चल रहे शातिर आरोपी शाहबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक फरियादी से CCTV मेंटेनेंस के नाम पर 10,000 रुपये मांगे थे और न देने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस प्रकरण में 3 अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
#MahidpurNews #UjjainPolice #CrimeNews #Arrest #Sitit24News