उज्जैन: श्री सिंथेटिक्स फैक्ट्री के कर्मचारियों ने निकाली आक्रोश रैली, बकाया भुगतान और पेंशन वृद्धि की मांग 🏭✊
वर्ष 2006 में बंद हो चुकी उज्जैन की श्री सिंथेटिक्स फैक्ट्री के पूर्व कर्मचारियों ने अपने लंबित बकाया भुगतान और पीएफ पेंशन (1,000 से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने) की मांग को लेकर आमसभा और रैली का आयोजन किया। शहीद पार्क से शुरू हुई यह रैली पुणे पार्क तक पहुंची, जहां कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने फैक्ट्री की जमीन पर वन विभाग की प्रस्तावित परियोजना का विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
#UjjainNews #EmployeeProtest #ShreeSynthetics #PF #MPNews Sitit24News