सेड़वा: सेड़वा पुलिस ने कार्रवाई कर 2 साल से फरार ₹5000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
Sedwa, Barmer | Nov 30, 2025 बाड़मेर की सेड़वा पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है 2023 के अंदर एक दर्ज मुकदमे में पिछले 2 साल से फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी दानाराम कोली को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना अधिकारी प्रेम कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की है।