श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सरगुजा के निर्देशानुसार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में सरगुजा जिले में साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज अंबिकापुर स्थित एसबीआई कलेक्ट्रेट ब्रांच, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक अंबिकापुर ब्रांच एवं पंजाब नेशनल बैंक अंबिकापुर ब्रांच की साइबर जागृति का कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया गया।
उन्हें विशेष रूप से बताया गया कि उनके प्रतिष्ठानों में जो भी लोग कार्यरत हैं उनको साइबर जागरूकता कार्यक्रम के बारे में सूचित करें।
इस अवसर पर नवा बिहान की ओर से श्री मंगल पांडे श्री अनिल मिश्रा जी पुलिस विभाग की ओर से उप निरीक्षक अभय तिवारी, साइबर प्रभारी श्री अजीत मिश्रा साइबर सेल की ओर से अनुज जायसवाल एवं श्री अमन पुरी उपस्थित रहे।
साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का“साइबर जागृति अभियान”
“छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस का अभियान, देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी सोशल मीडिया अभियानों में से एक।
#Cyberjaagrutiabhiyan #chhattisgarhpolice #surgujapolice
Surguja, Chhattisgarh | Aug 25, 2026