खलीलाबाद: सदर एसडीएम हृदय राम त्रिपाठी ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
खलीलाबाद सदर तहसील में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम हृदय राम त्रिपाठी ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने नजारत, कानूनगो कार्यालय, आरबीओ कार्यालय व लेखपालों के बैठने के स्थान का जायजा लेकर अभिलेखों के रखरखाव और राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। एसडीएम ने कर्मचारियों को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से कार्य करने तथा लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।