सिकंंदराबाद: सुनपेड़ा पुल के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक हुआ घायल, पुलिस ने डंपर कब्जे में लिया
बुधवार की रात थाना क्षेत्र के सुनपेड़ा पुल के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक चोला थाना क्षेत्र के गांव कादिलपुर का निवासी है। घायल युवक को उपचार के लिए पुलिस ने पीएचसी में भर्ती कराया। गुरुवार को चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद पीड़ित युवक को छुट्टी दे दी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।