अकबरपुर में ज्वेलरी शॉप में चोरी की खबर अफवाह पुलिस जांच में पुष्टि नहीं सभी लोग पीआर पर बॉन्ड पर रिहा ।
बिहार के नवादा जिला अंतर्गत अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के अकबरपुर बाजार आजाद नगर मोहल्ला स्थित भदानी ज्वेलर्स शॉप में चोरी के प्रयास की खबर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैल गई। हालांकि पुलिस जांच में यह सूचना गलत साबित हुआ है । वही इस अफवाह के बाद क्षेत्र में विभिन्न तरह के चर्चाएं शुरू हो गई है । इस मामले पर अकबरपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को बताया कि पुलिस को भदानी ज्वेलर्स दुकान पर कुछ संदिग्ध लोगों के पहुंचने की सूचना मिली थी । इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वहां मौजूद कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई । थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ के दौरान दुकानदार ने चोरी या चोरी के प्रयास की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई ।पुलिस की जांच में भी ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया जिससे चोरी या चोरी के प्रयास की घटना साबित हो सके।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Jun 13, 2026