नटेरन: सागौन के वनों को विकसित करने के लिए वन विभाग का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित
नटेरन क्षेत्र के डाबरी रेस्ट हाउस में शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे वन विभाग और वन विकास निगम के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में सागौन के जंगलों को वैज्ञानिक पद्धति से विकसित और संरक्षित करना था। प्रशिक्षण के दौरान वन विकास निगम के विशेषज्ञ नवीन भारद्वाज ने उपस्थित कर्मचारियों को