नारायणपुर: नारायणपुर के जंगल में मिला 5 किलो का संदिग्ध कुकर आईईडी, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
नारायणपुर के केहनार जंगल क्षेत्र में बिजली पोल लगाने के दौरान 5 किलो वजन का संदिग्ध कुकर आईईडी पाया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए आईटीबीपी के बम निरोधक दस्ते ने controlled विस्फोट कर इसे सुरक्षित निष्क्रिय किया। पुलिस ने जनता से संदिग्ध वस्तुओं को छूने से बचने की अपील की है।