मुज़फ्फरनगर: स्वामी यशवीर महाराज की होटल मालिक को चेतावनी के बाद रुड़की रोड स्थित संगम होटल का नाम बदलकर किया गया सलीम शुद्ध भोजनालय
कावड़ यात्रा 2024 के बाद सलीम शुद्ध भोजनालय के मालिक सलीम ने अपने होटल का नाम फिर से संगम भोजनालय रख दिया था। जिसे लेकर स्वामी यशवीर जी महाराज ने एक वीडियो वायरल कर प्रतिष्ठान मालिक को चेतावनी दी थी कि वह 7 सितंबर तक इन नाम को हटाकर अपना नाम लिख ले। इस चेतावनी का बड़ा असर देखने को मिला जिसके बाद संगम शुद्ध भोजनालय का नाम फिर से सलीम शुद्ध भोजनालय कर दिया है।