मुज़फ्फरनगर: कुकड़ा मंडी में शातिर चोर दुकान से मोबाइल व नकदी लेकर हुआ फरार, घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कुकड़ा मंडी में गुरुवार की देर रात्रि एक अज्ञात चोर ने एक दुकान में मोबाइल व नकदी चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने थाना नई मंडी में एक लिखित तहरीर भी अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज कर दी है। थाना नई मंडी पुलिस पीड़ित दुकानदार की तहरीर इस शातिर चोर की तलाश में जुट गई है।