मुज़फ्फरनगर: चरथावल क्षेत्र मे स्कूल से घर लोट रही छात्रा से युवक ने की छेड़छाड़, परिजन व हिंदू संगठन ने थाने पर की कार्यवाही कि मांग
चरथावल थाना क्षेत्र में एक छात्रा से एक अज्ञात युवक ने उस समय छेड़छाड़ कर उसे ईंख के खेत में खींचने की कोशिश की जब छात्रा अपने कॉलेज से घर लौट रही थी। इस दौरान शोर मचाया तो आस-पास के राह चलते लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके चलते आरोपी छात्रा को छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया। घटना के बाद छात्रा के परिजन व हिंदू संगठन ने थाने पर पहुंच सख्त कार्रवाई की मांग की।