पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र में नामी कंपनी के नाम पर नकली सिगरेट बेचने का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Aug 19, 2026
पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग राम मोहिनी चौक और आसपास के इलाकों में नामी कंपनी के नाम पर नकली सिगरेट बेचने के बड़े मामले का खुलासा हुआ है. कंपनी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस और सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रथम अभिनव पाराशर के नेतृत्व में विभिन्न दुकानों और गोदामों में छापेमारी की गयी. कार्रवाई के दौरान करीब 35 से 40 हजार पीस नकली सिगरेट बरामद हुआ