साहिबगंज: समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक हुई आयोजित
समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। जहां बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि आगामी 8 मई को कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाए। वहीं सभी सरकारी कर्मचारी, संविदा कर्मी एवं पदाधिकारी से सदस्यता शुल्क लेते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी का सदस्य बनाएं।