जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 की महिला कबड्डी स्पर्धा में भारत का परचम लहराने वाली टीम की सदस्य और कोरबा (छत्तीसगढ़) की गौरव संजू देवी ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। फाइनल मुकाबले में ईरान को मात देकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली संजू देवी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने उन्हें 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उनकी लगन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता पूरे देश और प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने संजू देवी से टूर्नामेंट के अनुभवों पर आत्मीय चर्चा की और दोहराया कि राज्य सरकार युवा खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, संसाधन और हर संभव सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं, संजू देवी ने मिले इस सम्मान और प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का मान बढ़ाने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए नई ऊर्जा देगा।
#AsianGames2026 #KabaddiChampion #SanjuDevi #ChhattisgarhPride #VishnuDeoSai #WomenInSports #GoldMedal #CGSports #IndiaAtAsianGames #Inspiration #FatafatNews