महुआ: महुआ के गांधी मैदान में बिहार सरकार के मंत्री और अतिथियों ने महुआ महोत्सव का किया उद्घाटन
महुआ के गांधी मैदान में बुधवार को 6:30 बजे महुआ महोत्सव कार्यक्रम का बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया जबकि मौके पर महुआ अनुमंडल के सभी प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे उद्घाटन सत्र के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया