सिरसागंज: सिरसा नदी में मिला नंदपुर निवासी ग्रामीण का शव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिवार में मचा कोहराम
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में शनिवार को नंदपुर गांव के पास सिरसा नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में मृतक की पहचान 42 वर्षीय जीतेश कुमार पुत्र सूबेदार सिंह निवासी नंदपुर के रूप में हुई।