कोरांव: खजुरी खुर्द में एसडीएम संदीप तिवारी ने दशकों से अतिक्रमित चकमार्ग को कराया खाली, समाधान दिवस में मिली थी शिकायत
उप जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को शाम 5 बजे के करीब खजुरी खुर्द गांव में दशकों से अतिक्रमित चक मार्ग को राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ जाकर खाली करा दिया। मामले की शिकायत गांव के ही रहने वाले ज्ञानचंद द्विवेदी के द्वारा की गई थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम संदीप तिवारी ने चकमार्ग को कब्जा मुक्त करा दिया जिससे ग्रामीणों में खुशी देखी गई।