हसनपुर: आदमपुर में महिला को बेरहमी से पीटने के बाद आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर पहुंचा सलाखों के पीछे, मांग रहा माफी
हसनपुर गाली देने के विरोध में युवक ने शनिवार को पिता के संग मिलकर गांव की महिला की पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को थाने पहुंचने का आदेश देकर चली गई। किसी ने महिला की पिटाई का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।