बिजावर: भूसौर गेट पर युवा कांग्रेस नेता रोके गए, 7 किमी पैदल चलकर आदिवासियों से मिलने निकले
गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार और पूर्व जिला अध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा को भूसौर वेरी गेट पर वन विभाग ने रोक दिया। इसके बाद अभिषेक परमार अपनी टीम के साथ करीब 7 किमी पैदल ढोड़न बांध के लिए निकले है जहां वह आदिवासियों से मुलाकात करेंगे।