चकरनगर: बीहड़ी क्षेत्र में सपा मुखिया का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
कस्बा के अंतर्गत श्री कृष्णा अतिथि गृह में दर्जनों समाजवादियों ने सुरजीत यादव के नेतृत्व में पूर्व ब्लॉक प्रमुख महिपाल सिंह यादव की मौजूदगी में बुधवार शाम 6बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर पर केट काटकर जन्मदिन मनाया।इस दौरान सपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान समाजवादियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ व दीर्घ आयु की कामनाएं की।