भोरे: अमवा घाट मठ पर शिव-पार्वती, गणेश, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा में 5100 कन्याएं शामिल हुईं
भोरे थाना क्षेत्र के अमवा घाट मठ पर शिव पार्वती गणेश जानकी लक्ष्मण एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार की सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 5100 कुंवारी कन्याएं कलश यात्रा में शामिल हुई। हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ कई गांवों का भ्रमण करते हुए निकट के पोखर से जल भराव किया गया। इस दौरान मनमोहक झाकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी।