नबीनगर: शनिचर बाजार एवं गुरदी में कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं का किया गया टीकाकरण
नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के शनिचर बाजार स्थित बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार को दोपहर एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सरोज कुमार के नेतृत्व में नवीनगर रेफर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ अभय कुमार और डॉ विनोद कुमार के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के सहयोग से मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के