कुम्भराज: कुंभराज: जल सप्लाई में इंजीनियर पर लापरवाही का आरोप, अध्यक्ष प्रतिनिधि की शिकायत पर संभाग अधीक्षण यंत्री ने की जांच
Kumbhraj, Guna | Apr 7, 2026 कुंभराज नगर परिषद की जल सप्लाई में इंजीनियर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लापरवाही के आरोप लगाए है। 7 अप्रैल को अध्यक्ष प्रतिनिधि की शिकायत पर संभाग अधीक्षण यंत्री ने फिल्टर प्लांट जल सप्लाई केंद्र पर जांच की पानी की मौके पर जांच की। लापरवाही पर फटकार लगाई सुधार करने के आदेश दिए। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया पर जारी किए वीडियो में गंभीर आरोप लगाए गए है।