सिंगरौली: एनटीपीसी सिंगरौली में श्री एन श्रीनिवास राव, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर), एनटीपीसी लिमिटेड का हुआ निरीक्षण दौरा
एन श्रीनिवास राव, माननीय क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर), एनटीपीसी लिमिटेड ने एनटीपीसी सिंगरौली विद्युत गृह के पुराने सेंट्रल स्टोर, स्टेज-1 ट्रैक हौपर, स्टेज-2 एफ.जी.डी., न्यू पी.ई.बी., यूनिट 1 व 6 कंट्रोल रूम, स्टील यार्ड का दौरा किया। इस अवसर पर माननीय क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक का यूनियन एवं एसोशिएशन के साथ भी बैठक का आयोजन हुआ जिसमें उन्होने यूनियन एवं एसोशिएशन के बहुमूल्य सुझावों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।