सिंगरौली: मेढौली के विस्थापितों ने चढ्ढा कंपनी के खिलाफ भरी हुंकार 12 फरवरी को करेंगे धरना प्रदर्शन
वार्ड क्रमांक 10 के विस्थापितों ने जिला प्रशासन को सूचना देते हुए बताया कि सीएमपीएल कैलिबर चड्ढा कंपनी को ओबी हटाने का काम मिल गया है लेकिन चढ्ढा कंपनी के अधिकारियों द्वारा हम विस्थापितों को काम पर रखने से इनकार किया जा रहा है अगर हम विस्थापितों को उक्त कंपनी में रोजगार नहीं दिया जाता तो हम लोग दिनांक 12.2.2024 को चढ्ढा कंपनी के कैंप के पास शिफ्ट बस रोककर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे जिसमें किसी प्रकार की घटना दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन एनसीएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन की होगी।