अरनोद: दलोट में सफाई व्यवस्था बदहाल, कचरे के ढेर और बदबू से लोग परेशान
दलोट कस्बे में सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। नियमित सफाई नहीं होने से सड़कों और गलियों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, वहीं नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा है। गंदगी और बदबू के कारण वार्डवासियों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और वेतन नहीं मिलन