पीरो: पीरो नगर परिषद की सफाई व्यवस्था फेल, नाले का पानी सड़क पर, वायरल वीडियो से खुली पोल
Piro, Bhojpur | Jun 27, 2026 पीरो नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल खोलता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे आम लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।