उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-06 के तहत पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने वन स्टॉप सेंटर और नारी सम्प्रेक्षण गृह पहुंचकर बालिकाओं, संवासिनियों और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं व जरूरतों के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान एसपी ने वस्त्र, फल, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, साफ-सफाई पर ध्यान देने तथा भोजन, चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि महिलाओं, बालिकाओं और समाज के असहाय वर्ग को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को सुरक्षा, सम्मान और अपनत्व का एहसास कराना है।
.
.
.
.
#Barabanki #RavinaTyagi #MissionShakti #UPPolice #Navratri #WomenSafety #UttarPradeshNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 15, 2026