धौलपुर: परिवहन विभाग ने अवैध रूप से संचालित टेंपो के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन टेंपो किए जब्त
जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने अवैध रूप से संचालित टेंपो के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे करीब दो दर्जन टेंपो को जब्त कर सीज करने की कार्रवाई की। अचानक हुई कार्रवाई से टेंपो संचालकों में हड़कंप मच गया। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने मंगलवार शाम में बताया कि कई टेंपो चालक