कोरबा: सिंधी भवन में चोरी की फिराक में पहुंचे शातिर चोर ने पकड़े जाने के डर से छज्जे से लगाई छलांग, कार पर गिरा मलबा
Korba, Korba | Jun 21, 2026 पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित सिंधी कॉलोनी में बीती देर रात चोरी की कोशिश के दौरान ऐसा घटनाक्रम हुआ कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सिंधी समाज के सिंधु भवन में चोरी की नीयत से घुसा एक शातिर चोर पकड़े जाने के डर से छज्जे से कूद गया। इस दौरान छज्जा रेलिंग समेत टूटकर नीचे खड़ी कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।