जमुई: कैथवारा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से पुलिस वाहन पर सवार चालक की मौत, महिला दरोगा सहित 4 पुलिस कर्मी घायल
Jamui, Jamui | Dec 30, 2024 कैथवारा के पास सोमवार की देर शाम करीब 8:00 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से पुलिस की बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन पर सवार महिला दारोगा सहित चार पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गए। वहीं महिला दरोगा और एक पुलिस कर्मी को इलाज के दौरान रात 10:00 बजे पटना रेफर कर दिया गया।