जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 04.07.2026 को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, NHAI, सभी अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारियों, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, सोनपुर/छपरा, पुल निर्माण निगम, छपरा तथा VC के माध्यम से सभी सम्बन्धित अंचलाधिकारियों के साथ शेरपुर दिघवारा रिंग रोड, भारतमाला परियोजना, छपरा बाईपास, दीघा सेतु के समानांतर सिक्स लेन केबल ब्रिज,रिविलगंज बिशुनपुरा, छपरा मेडिकल कॉलेज पहुंच पथ, एकमा डुमाईगढ़, खैरा बिनटोलिया पथ, गड़खा बाईपास, परसा बाईपास, तथा डबल डेकर निर्माण की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गयी तथा जिन मौजों में वर्तमान में पथ निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है, उन मौजों में एक सप्ताह के अंदर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निदेश दिया गया। साथ ही सभी परियोजनाओं में मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निदेश दिया गया।
#DevelopmentProjects
#bottlenecks
#ReviewMeeting
#DM
#saran
#chapra
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
15 views | Saharsa, Bihar | Jul 4, 2026