भभुआ: डड़वा गांव में बिजली के पोल के संपर्क में आने से 8 वर्षीय बच्चे की बिजली करंट लगने से मौत हो गई
Bhabua, Kaimur | Sep 17, 2024 डड़वा गांव में बिजली के पोल के संपर्क में आने से 8 वर्षीय बच्चे का बिजली करंट से मौत हो गई। जो मोहनिया थाना क्षेत्र के डड़वा गांव निवासी विनोद कुमार का 8 वर्षीय पुत्र संस्कार गुप्ता बताया जाता है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि बच्चा अपने घर से दुकान पर चीनी खरीदने के लिए जा रहा था। जहां रास्ते में बिजली के पॉल के संपर्क में आने पर मौत हो गई है।