भभुआ: उत्पाद विभाग की पुलिस ने ककरैत चेक पोस्ट के पास से 560 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया
Bhabua, Kaimur | Sep 17, 2024 ककरैत चेक पोस्ट के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 560 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जो रोहतास जिला के कराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जयश्री गांव के नीरज कुमार के कार से 470 पीस 8 पीएम शराब को बरामद किया गया। जबकि दूसरा बाइक चालक रामगढ़ थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव के संदीप कुमार की बाइक की डिग्गी से 90 पीस एटीएम शराब बरामद किया गया।