➡️ दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान-3 के तृतीय चरण में उत्साहजनक प्रगति
मध्य प्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तीसरे चरण में उत्साहजनक प्रगति दर्ज की गई है। दिनाँक 18.07.26 तक 12500 पशुपालकों के घर पर स्टाफ़ द्वारा पहुंचकर दुग्ध समृद्धी सम्पर्क अभियान 3 चरण के दौरान गृह भेट की गई, जिसमें 11525 ऑनलाइन प्रविष्टी की जा चुकी है, अभियान अंतर्गत भेट के दौरान पशुपालकों को पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान द्वारा उन्नत नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदाय की जा रही है, साथ ही उपरोक्त विषयों से सम्बन्धित रील ट्रांसफर की जा रही है एवं पशुपालन गतिविधियों से सम्बन्धित Whatsapp चैनल भी मौके पर subscribe करवाया जा रहा है, पशुपालकों को पशुओं में पोषण से सम्बन्धित goras app भी डाउनलोड करवाया जा रहा है ।आगामी 21.7.26 तक अभियान अंतर्गत शत प्रतिशत उपलब्धि पूर्ण हो जाएगी। किए जा रहे गृह भेट का अधिकारियों द्वारा नियम अनुसार भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
87 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026