सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के बिलगांव डांडा में शराबी युवक ने पत्नी के साथ की गाली-गलौज और जमकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के ग्राम बिलगांव डांडा की निवासी महिला ने अपने शराबी पति पर शराब के नशे में धुत होकर आए दिन गाली गलौज व मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।